नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्न पत्र लीक मामले में पांच आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया और एक आरोपी की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ा दी।
विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने पांचों आरोपियों – मंगीलाल खटिक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे – को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने के अनुरोध वाली याचिका को स्वीकार कर लिया।
न्यायाधीश गुप्ता ने आरोपी शुभम खैरनार से और पांच दिन तक (सीबीआई) हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दी।
इस बीच, जांच एजेंसी ने दो आरोपियों – मनीषा मांढरे और शिवराज मोटेगांवकर – के हस्ताक्षर के नमूने मांगे हैं।
भाषा सुभाष नरेश
नरेश

Facebook


