आजादी के अमृत महोत्सव में नेहरू की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए : गहलोत

आजादी के अमृत महोत्सव में नेहरू की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए : गहलोत

आजादी के अमृत महोत्सव में नेहरू की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए : गहलोत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: August 21, 2022 3:57 pm IST

जयपुर, 21 अगस्त (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को केन्द्र सरकार पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रमों में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को ऐसी प्रवृत्ति नहीं रखनी चाहिए।

गहलोत ने एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव में केवल बड़े आयोजन हो रहे हैं। पंडित नेहरू के बिना आप कैसे मनाएंगे? इन आयोजनों में पंडित नेहरू का कोई नाम नहीं है। देश उनकी थीम को स्वीकार नहीं करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप अमृत महोत्सव मना रहे हो तो बड़ा दिल रखो। पिछली सरकारों का भी विकास में योगदान होता है अगर आप सबको भुला दोगे.. आने वाली पीढियां आपको भुला देंगी.. यह संस्कार मत डालो..आप जो परंपरा गलत डालोगे वो ही व्यवहार आपके साथ होगा।’’

उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम से अगर जवाहरलाल नेहरू को हटा दिया गया तो देश इसको बर्दाश्त नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारों द्वारा किये गये लोक कल्याण के कार्य ‘रेवड़ी’ नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला।

इससे पूर्व गहलोत ने मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में भाग लिया।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में