कार पार्किंग को लेकर झगड़े के कारण पड़ोसी ने किया जानलेवा हमला

Ads

कार पार्किंग को लेकर झगड़े के कारण पड़ोसी ने किया जानलेवा हमला

  •  
  • Publish Date - December 31, 2020 / 07:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नोएडा (उप्र), 31 दिसंबर (भाषा) नोएडा कार पार्किंग को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अपने पड़ोसी पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि सेक्टर 15-ए में रहने वाले राजीव लाल की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति और उनके पड़ोसी भरत मोगा के बीच कार खड़ी करने को लेकर झगड़ा हो गया था।

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि भरत ने राजीव लाल पर वजनदार वस्तु से जानलेवा हमला किया।

उन्होंने बताया कि राजीव लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह वेंटिलेटर पर है।

इस मामले में राजीव लाल की पत्नी की शिकायत पर भरत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी