पंजाब कांग्रेस के नए ‘कैप्टन’ का शक्ति प्रदर्शन, 62 विधायक आए साथ, असली कैप्टन पड़ रहे कमजोर
पंजाब कांग्रेस के नए 'कैप्टन' का शक्ति प्रदर्शन, 62 विधायक आए साथ, असली कैप्टन पड़ रहे कमजोर
अमृतसर। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू फॉर्म में आ गए है। बुधवार को सिद्धू ने अमृतसर में होली सिटी स्थित अपने निवास स्थान पर विधायकों के साथ बैठक कर राज्य की राजनीति पर चर्चा की।
पढ़ें- धान की नीलामी रेट तय, 1400 रुपए से ज्यादा में नीलाम…
सिद्धू का दावा रहा कि दो बसों में सवार होकर उनके आवास पर पहुंचे विधायकों की संख्या 70 है।
पढ़ें- शिव को पसंद है सावन माह, कब से हो रही शुरुआत, कितने हैं सोमवार व्रत और महत्व.. जानिए
दूसरी ओर, सिद्धू के आवास से मिली खबर के अनुसार इस मीटिंग में 4 कैबिनेट मंत्रियों- सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुख सरकारिया और चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा 45 विधायक मौजूद रहे। इस तरह सिद्धू की शक्ति प्रदर्शन वाली इस मीटिंग में जुटे विधायक दल की संख्या 50 के भीतर रही है।
पढ़ें- ‘ दुबई में हैं सलमान खान की पत्नी और 17 साल की बेटी..
यह भी माना जा रहा है कि सिद्धू के साथ जो 45 विधायक दिखाई दिए, उनमें सिद्धू के माझा इलाके के विधायक सबसे ज्यादा हैं। बाकी संख्या मालवा के कुछ विधायकों की है। माझा हलके की 25 में से 22 सीटें इस समय कांग्रेस के पास हैं जबकि मालवा की 69 में से 40 सीटों पर कांग्रेस के विधायक काबिज हैं।
पढ़ें-Entry ban in Cafe and cinema without corona vaccine…
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के कुल 77 विधायकों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार चला रहे हैं। बदले घटनाक्रम में यदि सिद्धू के साथ 45 विधायकों को गिना जाए तो कैप्टन की स्थिति विधायक बल के मामले में कमजोर नजर आ रही है।

Facebook


