दिल्ली में नए चेहरों को मिल सकता है मौका, बीजेपी की लिस्ट में गौतम गंभीर भी शामिल

दिल्ली में नए चेहरों को मिल सकता है मौका, बीजेपी की लिस्ट में गौतम गंभीर भी शामिल

दिल्ली में नए चेहरों को मिल सकता है मौका, बीजेपी की लिस्ट में गौतम गंभीर भी शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: March 14, 2019 5:16 am IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस बार बड़े बदलाव कर सकती है। मौजूदा सांसदों में कुछ सांसदों के टिकट कट सकते हैं। और कुछ सांसदों के संसद क्षेत्र भी बदले जा सकते हैं। कुछ नए चेहरे भी शामिल हो सकते है जिसमें क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें:पोलियो फैलने का खतरा!, ‘करीब 15 लाख बच्चों को प्रतिबंधित हो चुकी पोलियो की दवा पिलाई गई’

बीजेपी ने नगर निगम चुनाव में मौजूदा अधिकांश पार्षदों को बदल दिया था, जिसका उसे लाभ मिला था। अब लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी नई रणनीति बना रहा है। जिसमें कुछ सीटों पर नए चेहरे लाने की तैयारी है।उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के फिर से इसी सीट से उम्मीदवार बनने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्यपाल को डकैत ने दी जान से मारने की धमकी, 50 

दिल्ली की राजनीति हर चुनाव में अलग तरह के नतीजे देती है। बीते लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा ने सभी सातों सीटों पर कब्जा किया था, लेकिन उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में उसे 70 में से महज तीन सीटें मिली थीं। कांग्रेस का तो खाता भी नहीं खुला था। और इसके बाद फिर नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने बाजी मारी थी


लेखक के बारे में