NZ vs UAE Today Match Highlights: सेफर्ट और एलन के तूफ़ान में उड़ी UAE की टीम.. न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता वर्ल्डकप का अपना पहला मुकाबला, देखें स्कोर

New zealand vs UAE Today Match Highlights: टी20 विश्वकप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया, सिफर्ट-एलेन की धमाकेदार साझेदारी।

NZ vs UAE Today Match Highlights: सेफर्ट और एलन के तूफ़ान में उड़ी UAE की टीम.. न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता वर्ल्डकप का अपना पहला मुकाबला, देखें स्कोर

New zealand vs UAE Today Match Highlights || Image- Image-Star Sports File

Modified Date: February 10, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: February 10, 2026 9:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता
  • सिफर्ट और एलेन की नाबाद साझेदारी
  • यूएई ने बनाए 173 रन

चेन्नई: टी-20 विश्वकप के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई पर एकतरफा जीत दर्ज की। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा। (NZ vs UAE Today Match Highlights) जवाब में कीवी टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए यह लक्ष्य 14.4 ओवर में हासिल कर लिया और 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने 40 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं फिन एलेन ने 50 गेंदों में नाबाद 84 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के जड़े। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 174 रन की अटूट साझेदारी हुई।

यूएई की ओर से कप्तान मुहम्मद वसीम ने 66 रन और अलीशान शरफू ने 55 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। (NZ vs UAE Today Match Highlights) न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

पाकिस्तान ने दिया 191 रनों का लक्ष्य

विश्वकप का 12वां मुकाबला कोलंबो में पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 190 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शहज़ादा फरहान ने 73 रन और बाबर आजम ने 48 रन की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक यूएसए ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 68 रन बना लिए थे और टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी।

इन्हें भी पढ़ें: –


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown