पुडुचेरी विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली

पुडुचेरी विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली

पुडुचेरी विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली
Modified Date: May 20, 2026 / 02:32 pm IST
Published Date: May 20, 2026 2:32 pm IST

पुडुचेरी, 20 मई (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली, जहां मुख्यमंत्री एन रंगासामी शपथ लेने वाले पहले सदस्य रहे।

विधायकों ने 30 सदस्यीय सदन में अस्थायी अध्यक्ष ए अंबालगन की उपस्थिति में शपथ ली।

मुख्यमंत्री रंगासामी के अलावा, ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक), द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक), कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों ने बारी-बारी से तमिल, तेलुगु, मलयालम या अंग्रेजी में से अपनी पसंद की भाषा में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

मुख्यमंत्री रंगासामी ने थट्टनचावड़ी और मंगलम निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। उन्होंने थट्टनचावड़ी सीट से इस्तीफा दे दिया है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में