बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत
बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत
बदायूं, आठ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार हरचंदपुर में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की शादी के मात्र आठ महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार आज सुबह कासगंज जनपद की सोरों कोतवाली के गांव नगला भवूती के रहने वाले ओमकार ने बताया कि उसकी बेटी तारावती (21) की शादी सचिन से जुलाई 2024 में की थी।
ओमकार ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर आऐ दिन मारपीट करते थे जिसके बारे में वह पिछले दिनों तहरीर भी दे चुका है। उसने बताया कि आज बेटी की मौत की सूचना पर आने पर मालूम पड़ा कि इन्ही लोगों ने उसकी हत्या की है।
जिले के उझानी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज मलिक ने घटनास्थल का मौका- मुआयना किया और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुला लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ मलिक ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm