बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर टीम भेजेगा एनएचआरसी

बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर टीम भेजेगा एनएचआरसी

बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर टीम भेजेगा एनएचआरसी
Modified Date: December 18, 2022 / 12:12 am IST
Published Date: December 18, 2022 12:12 am IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत से संबंधित मामले की जांच के लिए अपने एक सदस्य की अध्यक्षता में घटनास्थल पर जांच दल भेजने का फैसला किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 30 हो गई, जो छह साल पहले बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक की इस तरह की सबसे बड़ी घटना है।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि बिहार में जहरीली शराब से और लोगों की मौत होने से संबंधित खबरों के बीच आयोग ने “अपने एक सदस्य की अध्यक्षता में एक टीम जांच के लिए घटनास्थल पर भेजने का फैसला किया है।”

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में