नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मणिपुर में 2023 में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा किये गए हमले में एक पुलिस उपाधीक्षक की हत्या के मुख्य आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
एनआईए द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि तेंगनुपाल जिले के मोरेह निवासी ओत्खोथांग बैते उर्फ ओथांग बैते, संदिग्ध कुकी उग्रवादी समूह के सदस्यों द्वारा एक खेल के मैदान में जिला पुलिस दल पर किए गए हमले की साजिश में शामिल था।
उग्रवादियों ने 31 अक्टूबर 2023 को राज्य में जातीय हिंसा के दौरान पुलिस दल पर गोलीबारी की थी।
हमले में मोरेह के पुलिस उपाधीक्षक चिंगथम आनंदकुमार सिंह को पेट में गोली लगी और उनकी मृत्यु हो गयी थी।
भाषा
राखी सुभाष
सुभाष