एनआईए ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मारे छापे

Ads

एनआईए ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मारे छापे

  •  
  • Publish Date - August 4, 2023 / 08:30 AM IST,
    Updated On - August 4, 2023 / 08:30 AM IST

श्रीनगर, चार अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया की पुलवामा जिले के दो स्थानों सेथरगुंड और उगरगुंड में छापे मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के कर्मियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ तड़के इन स्थानों पर आवासीय भवनों पर छापे मारे।

उन्होंने कहा कि ये छापे आतंकवाद के एक मामले में एनआईए की जांच का हिस्सा हैं।

भाषा अभिषेक शोभना

शोभना