एनआईए ने दो पाकिस्तानियों समेत छह खालिस्तानी आतंकवादियों के विरुद्ध आरोपपत्र दायर किया

Ads

एनआईए ने दो पाकिस्तानियों समेत छह खालिस्तानी आतंकवादियों के विरुद्ध आरोपपत्र दायर किया

  •  
  • Publish Date - March 15, 2022 / 10:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

चंडीगढ़, 15 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब के जलालाबाद में हुए बम धमाके में संलिप्तता के आरोप में दो पाकिस्तानियों समेत छह खालिस्तानी आतंकवादियों के विरुद्ध मंगलवार को एक आरोपपत्र दायर किया।

एजेंसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पंजाब के फाजिल्का के परवीन सिंह और फिरोजपुर के निवासी सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और रंजीत सिंह को आरोपपत्र में नामजद किया गया है।

इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिक हबीब खान उर्फ डॉक्टर और पाकिस्तान स्थित घोषित आतंकवादी लखबीर सिंह रोड़े को नामजद किया गया है। बयान में कहा गया कि मामला पिछले साल सितंबर में फाजिल्का जिले के जलालाबाद में हुए बम धमाके का है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

भाषा यश प्रशांत

प्रशांत