एनआईए ने जिहादी आतंकवादी समूह के 19 ठिकानों पर की छापेमारी

Ads

एनआईए ने जिहादी आतंकवादी समूह के 19 ठिकानों पर की छापेमारी

  •  
  • Publish Date - December 18, 2023 / 03:09 PM IST,
    Updated On - December 18, 2023 / 03:09 PM IST

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), कथित जिहादी आतंकवादी समूह का भंडाफोड़ करने के बाद दक्षिण भारत में उससे संबंधित 19 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक एनआईए ने आतंकवादी समूह के कई सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद यह छापेमारी और तलाशी शुरू की।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी समूह के कई संदिग्ध सदस्यों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश