बुलंदशहर में भतीजी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ads

बुलंदशहर में भतीजी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 18, 2022 / 05:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

बुलंदशहर, 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी तीन वर्षीय भतीजी से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि तहरीर के अनुसार अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला रविवार की अपराह्र लगभग तीन बजे खेत से जब अपने घर वापस पहुंची तो उसे इस घटना के बारे में पता चला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

भाषा सं आनन्द देवेंद्र

देवेंद्र