राजस्थान के अधिकतर इलाकों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Ads

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 30, 2021 / 12:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

जयपुर, 30 दिसंबर (भाषा) पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के असर से राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार रात 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ फतेहपुर सबसे सर्द रहा।

मौसम विभाग के अनुसार करौली में बीती रात न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 2.5 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ के सांगरिया में 3.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 4.6 डिग्री सेल्सियस, चित्तौडगढ़ में 5.4 डिग्री, वनस्थली-गंगानगर में 5.8-5.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6 डिग्री, भीलवाडा में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर और डबोक (उदयपुर) में बुधवार रात न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

भाषा कुंज कुंज शोभना

शोभना