बंबई उच्च न्यायालय में नौ अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया

Ads

बंबई उच्च न्यायालय में नौ अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया

  •  
  • Publish Date - July 16, 2022 / 10:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) बंबई उच्च न्यायालय में नौ अधिवक्ताओं को शनिवार को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने कहा कि किशोर चंद्रकांत संत, वाल्मीकि एसए मेनेजेस, कमल रश्मि खाता, शर्मिला उत्तमराव देशमुख, अरुण रामनाथ पेडनेकर, संदीप विष्णुपंत मार्ने, गौरी विनोद गोडसे, राजेश शांताराम पाटिल और आरिफ सालेह डॉक्टर को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

बंबई उच्च न्यायालय में स्वीकृत न्यायाधीशों की संख्या 94 है, लेकिन एक जुलाई को 39 पद रिक्त थे।

भाषा संतोष सुरेश

सुरेश