पश्चिम बंगाल में ऑटोरिक्शा और बस के बीच टक्कर, नौ लोगों की मौत

Ads

पश्चिम बंगाल में ऑटोरिक्शा और बस के बीच टक्कर, नौ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 9, 2022 / 08:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

सूरी (पश्चिम बंगाल), नौ अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर मंगलवार दोपहर एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन की एक बस के बीच टक्कर में आठ महिला मजदूरों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना रामपुरहाट के पास मल्लारपुर में उस समय हुई, जब यात्रियों से खचाखच भरा ऑटोरिक्शा दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (एसबीएसटीसी) की बस से टकरा गया।

बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आठ महिलाएं तिपहिया वाहन में सवार यात्री थीं और नौवां पीड़ित इसका चालक था। उन्होंने कहा कि महिलाएं धान के खेत से घर लौट रही थीं।

एसपी ने कहा कि उनके शवों को आरामबाग अस्पताल ले जाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। बस आरामबाग से दुर्गापुर जा रही थी, तभी टक्कर हो गई।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप