बिहार के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत

बिहार के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत

बिहार के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत
Modified Date: August 12, 2026 / 07:24 am IST
Published Date: August 12, 2026 12:48 am IST

बांका/लखीसराय/पटना, 11 अगस्त (भाषा) बिहार के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, ये सभी मौतें पिछले 24 घंटों के दौरान हुईं। बयान के अनुसार सबसे अधिक पांच मौतें बांका जिले में, तीन लखीसराय में और एक पटना जिले में हुई।

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

इसके अनुसार बांका जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले पांच लोगों में एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल हैं। बौंसी थाना क्षेत्र के पोरई गांव में कुश्मी देवी (45), रिंकू देवी (35) और रेनू देवी (38) घर के बाहर थीं, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई और उनकी मौत हो गई।

बयान के अनुसार बौसी प्रखंड के सिराई गांव निवासी सुरेश यादव खेत की ओर जाते समय तालाब के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, इसी प्रखंड के काजी कैरी गांव की सुफियाना खातून (50) धान रोपाई कर रहे मजदूरों को नाश्ता देकर लौट रही थीं, तभी उन पर बिजली गिर गई और उनकी भी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने, यथासंभव घर के भीतर रहने और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

भाषा गोला अमित

अमित


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।