मेघालय में एसआईआर के तहत 6.51 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम जांच के दायरे में: सीईओ
मेघालय में एसआईआर के तहत 6.51 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम जांच के दायरे में: सीईओ
शिलांग, 11 अगस्त (भाषा) मेघालय के एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि मतदाता सूचियों के जारी ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) के तहत राज्य के 6.51 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम जांच के दायरे में आए हैं।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उचित सत्यापन के बिना कोई भी नाम हटाया नहीं जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) बी डी आर तिवारी ने बताया कि एसआईआर के दायरे में आने वाले कुल 23.49 लाख मतदाताओं में से, 6,51,644 मतदाताओं को आगे की जांच के लिए वर्गीकृत किया गया है, ऐसा मुख्य रूप से रिकॉर्ड में विसंगतियों या विवरण का मिलान न होने के कारण हुआ है।
तिवारी ने कहा, ‘जांच का मतलब नाम हटाना नहीं है। प्रत्येक मतदाता को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर दिया जाएगा और कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।’
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य वैध मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक हो।
भाषा सुमित अमित
अमित

Facebook


