बेंगलुरु, 23 जुलाई (भाषा) बेंगलुरु के बोम्मासांद्रा इलाके स्थित एक अतिथि गृह (पीजी) आवास में बृहस्पतिवार को रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर में संदिग्ध विस्फोट होने से पश्चिम बंगाल के नौ प्रवासी मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना हेब्बागोडी थाना क्षेत्र के एक पीजी में उस समय हुई जब ये मजदूर सुबह सोकर उठे थे। सभी एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत हैं।
उसने बताया कि घटना के समय सभी नौ मजदूर कमरे में मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार, घायलों में से छह लोग 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं और उनका यहां चंदापुरा के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि घटना के सटीक कारणों और क्रम का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
भाषा प्रचेता नरेश
नरेश