लद्दाख में कोरोना वायरस के नौ नए मामले

Ads

लद्दाख में कोरोना वायरस के नौ नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 11, 2022 / 03:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

लेह, 11 मार्च (भाषा) लद्दाख में कोरोना वायरस के नौ नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 28,153 पहुंच गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 75 है जिनमें से 73 लेह में और दो करगिल में हैं।

प्रदेश में अबतक कोविड के कारण 228 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 168 लोगों की जान लेह में गई है और 60 संक्रमितों ने करगिल में दम तोड़ा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 22 और मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की तादाद 27,850 हो गई है।

उन्होंने बताया कि सभी नए मामले लेह से आए हैं।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा