अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के नौ नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के नौ नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 27, 2021 / 12:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

ईटानगर, 27 अक्टूबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के नौ नए मामले आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 55,114 हो गए।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जम्पा ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 280 है। इस अवधि में 10 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 54,697 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99.24 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 137 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में अभी तक 11.82 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.10 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 12,95,778 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा