निरंजनी अखाड़ा के महंत आशिष गिरी महराज ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी, जानिए क्या है वजह

निरंजनी अखाड़ा के महंत आशिष गिरी महराज ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी, जानिए क्या है वजह

निरंजनी अखाड़ा के महंत आशिष गिरी महराज ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी, जानिए क्या है वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: November 18, 2019 1:56 am IST

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खबर है कि निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरी रविवार सुबह खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महंत आशीष गिरी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली है। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही अखाड़े में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर रही है। डीआईजी के पी सिंह एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पड़ताल कर रहे हैं।

Read More: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कृषि विस्तार अधिकारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत, एक घायल

इस घटना को लेकर धर्म गुरुओं का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी करने का रास्ता अपना लिया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने बताया कि रविवार सुबह 8:00 बजे उन्होंने आशीष गिरी से फोन पर बात की थी, उन्हें नाश्ता के लिए मठ में बुलाया था। इस वक्त आशीष गिरि ने कहा कि वह स्नान करने के बाद आ रहे हैं।

Read More: जमीन विवाद में बेटे ने ही की थी पिता की गैंती मारकर हत्या, चश्मदीद गवाह को भी उतार दिया था मौत के घाट

कुछ देर बाद जब वह नहीं पहुंचे तब मठ में रहने वाले इससे शिष्य आवास पर पहुंचे। दूसरी मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा खुला था। नीचे जमीन पर बिस्तर के ऊपर खून से लथपथ आशीष गिरी जी का पार्थिव शरीर था। उनके हाथ में पिस्टल थी। डीआईजी के पी सिंह व नरेंद्र गिरि महाराज का कहना है कि आशीष गिरी जी हाई ब्लड प्रेशर और पेट की बीमारी से परेशान थे उनका लिवर खराब हो गया था इसी से वह परेशान थे।

Read More: नेशनल हाइवे पर दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/OvYNCdAr7r4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"