बड़ी खबर: निर्भया रेप केस के दोषियों को कभी भी दी जा सकती है फांसी, फंदा बनना शुरू

बड़ी खबर: निर्भया रेप केस के दोषियों को कभी भी दी जा सकती है फांसी, फंदा बनना शुरू

बड़ी खबर: निर्भया रेप केस के दोषियों को कभी भी दी जा सकती है फांसी, फंदा बनना शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: December 9, 2019 9:29 am IST

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया कांड के दोषियों को कभी फांसी दी जा सकती है। मिल रही ताजा खबरों के अनुसार बिहार के बक्सर की जेल को 10 फंदे बनाने के निर्देश मिले हैं। वहीं अब अंदेशा लगाया जा रहा है कि निर्भया कांड के आरोपियों को इन फंदों पर लटकाया जा सकता है।

Read More News:कर्नाटक में बीजेपी को बड़ी कामयाबी, 15 में से 12 विधायक जीते, सीएम …

दरअसल हैदराबाद में एक महिला के बलात्कार और उसकी हत्या के चार आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद निर्भया केस के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग ने और जोर पकड़ लिया। वहीं, पिछले दिनों दोषियों की दया याचिका को राष्ट्रपति ने खारिज ​कर दिया।

Read More News:दरिंदे टीचर ने संबंध बनाने छात्राओं को दी धमकी, कहा- मान जाओ नहीं त…

बक्सर जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा का बयान भी सामने आया है जिसमें 14 दिसंबर तक 10 फांसी के फंदा तैयार करने के निर्देश मिलने की बात कही है। हालांकि ये नहीं बता पाए कि किसे फांसी दी जाएगी।

Read More News:RBI पूर्व गवर्नर ने देश की अर्थव्यवस्था पर जताई चिंता, सरकार की नीत…

 

 


लेखक के बारे में