Nirmala Sitharaman On West Bengal :”बंगाल में कानून नहीं, बम चलता है…” वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने TMC पर बोला तीखा हमला, राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी उठाए गंभीर सवाल

लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कानून-व्यवस्था और जीएसटी को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा, जीएसटी दरों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर सरकार का पक्ष रखा।

Nirmala Sitharaman On West Bengal :”बंगाल में कानून नहीं, बम चलता है…” वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने TMC पर बोला तीखा हमला,  राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी उठाए गंभीर सवाल

Nirmala Sitharaman On West Bengal / Image Source : IBC24 / file

Modified Date: February 11, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: February 11, 2026 9:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में सीतारमण का TMC पर तीखा हमला।
  • जीएसटी और कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के आरोपों का जवाब।
  • बंगाल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का जिक्र।

नई दिल्ली : Nirmala Sitharaman On West Bengal लोकसभा में केंद्रीय बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला। विपक्ष के भारी शोर-गुल के बीच वित्त मंत्री ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि “बंगाल में बम चलता है, कानून नहीं।” उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने के बजाय महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं का दोष खुद महिलाओं पर ही मढ़ रही हैं।

GST पर फैलाए जा रहे ‘भ्रम’ का पर्दाफाश

वित्त मंत्री ने राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को उजागर करने के लिए हालिया घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने अक्टूबर 2025 में दुर्गापुर में एक एमबीबीएस छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और जून 2025 में कालीगंज उपचुनाव की विजय रैली में हुए विस्फोट का जिक्र किया, जिसमें एक मासूम बच्ची की जान चली गई थी। Mamata Banerjee West Bengal News इसके साथ ही, सीतारमण ने जीएसटी (GST) को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा दिए गए आंकड़ों को ‘भ्रामक और असत्य’ करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्री-स्कूल से उच्च शिक्षा, दूध, पेंसिल और स्टेशनरी जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी शून्य है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बंगाल में जीएसटी के नाम पर शायद टीएमसी का ‘कट मनी’ सिंडिकेट वसूली कर रहा होगा।

बंगाल के लिए बड़े बजट प्रावधानों का ब्यौरा

वित्त मंत्री ने तृणमूल के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि बजट में पश्चिम बंगाल की अनदेखी की गई है। Nirmala Sitharaman On West Bengal  उन्होंने ‘पूर्वोदय’ योजना, दनकुनी-सूरत गलियारा, दुर्गापुर को केंद्र में रखकर बनने वाले ‘ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाईस्पीड कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाओं का हवाला देकर बंगाल के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता जताई। सीतारमण ने जूट उद्योग के पुनरुद्धार और उर्वरक आयात के लिए बजट में किए गए भारी प्रावधानों का उल्लेख करते हुए साफ किया कि केंद्र की योजनाएं राज्य के विकास और किसानों के कल्याण को समर्पित हैं, न कि राजनीतिक श्रेय लेने के लिए।

इन्हें भी पढ़े:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.