Nitin Gadkari Latest News: पेट्रोल-डीजल की अब नो टेंशन!.. 100% एथेनॉल से चलेगी कार-बाइक, गडकरी बोले- कल ही फाइल में किया हूं साइन

Ads

पेट्रोल-डीजल की अब नो टेंशन!.. 100% एथेनॉल से चलेगी कार-बाइक, Nitin Gadkari Latest News: Cars and bikes will run on 100% ethanol

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 11:01 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 11:01 PM IST

Nitin Gadkari Latest News. Image Source- IBC24

नागपुर। Nitin Gadkari Latest News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाले वाहनों के उपयोग को कानूनी मंजूरी देने संबंधी नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Nitin Gadkari Latest News: नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार रात इस संबंध में फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मिलकर उन्हें Maruti Suzuki की सबसे अधिक बिकने वाली कार वैगनआर के 100 प्रतिशत इथेनॉल-कम्पैटिबल संस्करण को लॉन्च करने का अवसर मिला। गडकरी ने कहा कि दोपहिया वाहन क्षेत्र में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। उनके अनुसार, Hero MotoCorp ने 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने वाले दो फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल मॉडल लॉन्च किए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले डेढ़ महीने के भीतर Toyota, Suzuki, MG Motor India और Hyundai जैसी वाहन निर्माता कंपनियां भी 100 प्रतिशत इथेनॉल-कम्पैटिबल वाहन बाजार में उतारेंगी।

उन्होंने कहा कि इथेनॉल भविष्य में पेट्रोल का प्रभावी और किफायती विकल्प बन सकता है। गडकरी ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार इथेनॉल आधारित ईंधन की अवधारणा सामने रखी थी, तब कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था और आलोचना भी की थी, लेकिन अब यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। केंद्रीय मंत्री ने हाइड्रोजन ऊर्जा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही नागपुर में एक हाइड्रोजन पंप और दो हाइड्रोजन चालित बसों के साथ पायलट परियोजना शुरू की जाएगी। इस परियोजना के तहत आम नागरिक भी इन बसों में यात्रा कर सकेंगे। गडकरी ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए पानी से हाइड्रोजन अलग करने की तकनीक का उपयोग किया जाएगा और इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वैकल्पिक ईंधन और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आने वाले वर्षों में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल होगा।

इन्हें भी पढ़ें :