कोलकाता में इस सप्ताह ममता से मुलाकात कर सकते हैं नीतीश कुमार

Ads

कोलकाता में इस सप्ताह ममता से मुलाकात कर सकते हैं नीतीश कुमार

  •  
  • Publish Date - April 24, 2023 / 09:00 AM IST,
    Updated On - April 24, 2023 / 09:00 AM IST

कोलकाता, 24 अप्रैल (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता में मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि नीतीश के सोमवार या मंगलवार को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ स्थित ममता बनर्जी के कार्यालय में उनसे मिलने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने की रणनीति पर बंद कमरे में चर्चा कर सकते हैं।

ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ पिछले महीने इसी तरह की बैठकें की थीं।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी

शीर्ष 5 समाचार