Nizamabad Wife Murdered Husband: पति को हर हाल में मौत देना चाहती थी इश्कबाज बीवी.. ईमारत से धकेला, बच गई जान तो जहर दिया लेकिन.. आप भी पढ़ें साजिश की ये दास्तां
Nizamabad Wife Murdered Husband Full Story: तेलंगाना में पत्नी, प्रेमी और साथी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Nizamabad Wife Murdered Husband Full Story || Image- Hate Detector File
- पत्नी, प्रेमी और साथी हत्या के आरोप में गिरफ्तार।
- पहली कोशिश नाकाम, बाद में कथित हत्या का आरोप।
- पुलिस जांच के बाद तीनों न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
निजामाबाद: तेलंगाना के निजामाबाद जिले में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। (Nizamabad Wife Murdered Husband Full Story) पुलिस का दावा है कि तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
35 साल के अनिल के साथ था प्रेम संबंध
पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय रवि 27 जून को खाड़ी देश (गल्फ) से अपने गांव लौटे थे। 30 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। मृतक के 60 वर्षीय पिता रवि ने बेटे की मौत पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक की बीवी 32 साल संध्या का 35 साल के अनिल के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने रवि की हत्या की साजिश रची और इसमें वेंकट साई को भी शामिल किया।
पुलिस के मुताबिक, 29 जून को वेंकट साई रवि के घर पहुंचा और उसके साथ शराब पी। (Nizamabad Wife Murdered Husband Full Story) इसके बाद संध्या के कथित निर्देश पर वह रवि को एक इमारत की छत पर ले गया और वहां से नीचे धक्का दे दिया। गिरने से रवि घायल तो हुए, लेकिन उनकी जान बच गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बिस्तर से धक्का देकर हत्या
इसके बाद संध्या और वेंकट साई घायल रवि को पहले जिला अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के बाद उन्हें वापस घर लाया गया। पुलिस का आरोप है कि उसी रात अनिल के कहने पर संध्या ने रवि को नींद की गोलियां मिलाकर इंजेक्शन लगाया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसे बिस्तर से नीचे गिरा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सभी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
The Telangana Police have arrested a woman, her alleged boyfriend, and another accomplice for the alleged murder of her husband in Nizamabad district, officials said.
The deceased, identified as Ravi, 35, had returned to his native village from the Gulf on June 27 and died under… https://t.co/lwnAklvf3r pic.twitter.com/RYzs7VGj4D
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) July 7, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र में एक अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अधिवास प्रमाणपत्र अनिवार्य
तमिलनाडु ने हिताची एनर्जी के साथ 1,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद निधन
बिना जुगाड़ के नेहरू को मरणोपरांत मिला था इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान: कांग्रेस का तंज
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जम्मू-कश्मीर दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटे

Facebook


