झारखंड में पिछले पांच दिनों में कोविड से कोई मौत नहीं

झारखंड में पिछले पांच दिनों में कोविड से कोई मौत नहीं

झारखंड में पिछले पांच दिनों में कोविड से कोई मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: July 12, 2021 6:48 pm IST

रांची, 13 जुलाई (भाषा) झारखंड में पिछले पांच दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कोविड-19 से कुल 5119 लोगों की मौत हुई। वहीं संक्रमण के 49 नये मामले आने के साथ ही अभी तक कुल 3,46,328 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 3,40,798 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं वहीं फिलहाल 411 लोगों का कोविड का इलाज चल रहा है।

भाषा इन्दु अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में