लद्दाख में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया

Ads

लद्दाख में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया

  •  
  • Publish Date - August 23, 2021 / 05:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

लेह, 23 अगस्त (भाषा) लद्दाख में सोमवार को कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और कुल संक्रमितों की संख्या 20,491 पर स्थिर रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 61 हो गयी है, जिसमें से 55 मरीज लेह में हैं जबकि छह मरीज कारगिल जिले में हैं।

लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के सात मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिससे इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 20,223 हो गयी है।

अधिकारियों के मुताबिक लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 207 बनी हुई है। पिछले वर्ष महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक लेह में 149 मरीजों की जबकि कारगिल में 58 मरीजों की मौत हुई है।

भाषा रवि कांत उमा

उमा