हिंसा समाधान नहीं, देशहित में कृषि कानूनों को वापस लिया जाए: राहुल

Ads

हिंसा समाधान नहीं, देशहित में कृषि कानूनों को वापस लिया जाए: राहुल

  •  
  • Publish Date - January 26, 2021 / 09:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कुछ जगहों पर पुलिस एवं किसानों के बीच झड़प होने के बाद मंगलवार को कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है और सरकार को देशहित में तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुक़सान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि-विरोधी क़ानून वापस लो!’’

गौरतलब है कि किसान समूहों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस के साथ झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने किसान समूहों पर आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया।

दिल्ली की सीमा पर कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़ दिए। राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड के लिए जो मार्ग पूर्व में निर्धारित किया गया था उन्होंने उसका अनुसरण नहीं किया।

भाषा हक

हक मनीषा

मनीषा

ताजा खबर