नोएडा हवाई अड्डे पर घरेलू यात्रियों से 490 रुपये यूडीएफ वसूला जाएगा

Ads

नोएडा हवाई अड्डे पर घरेलू यात्रियों से 490 रुपये यूडीएफ वसूला जाएगा

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 12:51 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 12:51 AM IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने मंगलवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उपयोगकर्ता शुल्क (यूडीएफ) तय कर दिया जिसके तहत प्रस्थान करने वाले घरेलू यात्रियों से 490 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 980 रुपये लिए जाएंगे।

यह शुल्क वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित किया गया है।

एईआरए ने एक विज्ञप्ति में बताया हवाई अड्डे पर उतरने वाले घरेलू यात्रियों के लिए यह शुल्क 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 420 रुपये होगा।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 28 मार्च को किया गया था और 15 जून से वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा।

भाषा खारी संतोष

संतोष