नोएडा (उप्र), सात नवंबर (भाषा) फेज-2 थाना क्षेत्र के नगला चरणदास गांव में एक विवाहिता का शव पंखे के फंदे से लटका मिला। महिला के पिता ने इस संबंध में उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
फेज-2 के थाना प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि कुछ समय पूर्व नगला चरणदास गांव के साहिल के साथ निशा की शादी हुई थी। रविवार को निशा का शव उसके घर में पंखे के फंदे से लटका मिला।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में निशा के पिता अहमद अली ने उसके पति साहिल, ससुर फैयाज, सास ताहिरा, ननद नेहा एवं सबीना तथा पड़ोसी शौकीन और ताहिर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
भाषा सं सुरभि
सुरभि