Telangana Road Accident: ट्रक और टेम्पों की टक्कर से हुआ भीषण हादसा, 5 महिलाओं समेत इतने लोगों की हुई मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार

Ads

Telangana Road Accident: तेलंगाना में मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 06:42 AM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 06:43 AM IST

Telangana Road Accident/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना में मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
  • इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
  • मरने वालों में 5 महिलाएं शामिल है।

Telangana Road Accident: हैदराबाद: तेलंगाना में मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि, संगारेड्डी जिले में एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर होने से ये भीषण हादसा हुआ है।

कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

इस भीषण सड़क हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, हादसा ज़हीराबाद मंडल के चिरागपल्ली पुलिस स्टेशन इलाके में हुआ। (Telangana Road Accident) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मौतों पर शोक व्यक्त किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।

बीदर ज़िले की रहने वाली थी महिलाएं

Telangana Road Accident: शुरुआती जानकारी के आधार पर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा तब हुआ जब एक ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। ऑटो-रिक्शा में 11 महिलाएं सवार थीं, जो सभी पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बीदर ज़िले की खेतिहर मज़दूर थीं। अधिकारी ने कहा, ‘हादसे में ऑटो-चालक और पांच महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कर्नाटक में अपने घर लौट रहे थे. घायलों को ज़हीराबाद और संगारेड्डी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-