Kariba Lake Boat Capsized News/Image Credit: AI
Kariba Lake Boat Capsized News: नई दिल्ली: जिम्बाब्वे की करिबा झील में एक नौका के पलट जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, 90 लोगों को ले जाने में सक्षम नौका में उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे। उसने बताया कि 77 लोगों को बचाकर झील के एक छोटे द्वीप पर पहुंचा दिया गया है एवं उन्हें वापस लाने के लिए नौकाएं भेजी जा रही हैं।
Kariba Lake Boat Capsized News: जिम्बाब्वे के एक सरकारी प्रसारक ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें तेज गति वाली कुछ नौकाएं झील में पलटी हुई नौका की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक हेलीकॉप्टर भी घटनास्थल के ऊपर चक्कर लगाता दिख रहा है।
जिम्बाब्वे की नागरिक सुरक्षा इकाई ने एक बयान में कहा कि टिकटों की बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, नौका पर 114 वयस्क यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। बयान में कहा गया है कि संभव है कि नौका पर ऐसे बच्चे भी सवार हों, जिनके लिए टिकट की आवश्यकता नहीं होती। एजेंसी ने इस दुर्घटना को आधिकारिक तौर पर आपदा घोषित करने की सिफारिश की है। जिम्बाब्वे और जाम्बिया इस झील को साझा करते हैं और दोनों देशों के बीच आधिकारिक सीमा झील के बीचोंबीच से गुजरती है।
इन्हें भी पढ़ें:-