केरल से नोएडा आई नर्स ने दर्ज कराई बलात्कार की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

Ads

केरल से नोएडा आई नर्स ने दर्ज कराई बलात्कार की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 08:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

नोएडा, 18 मार्च (भाषा) केरल से नोएडा के स्थित एक अस्पताल में इंटरव्यू देने के लिए आई एक नर्स ने थाना सेक्टर 24 में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया, ‘‘पेशे से नर्स एक महिला ने थाना सेक्टर 24 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजू नामक व्यक्ति ने बुधवार रात को शीतल पेय मे नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसका बलात्कार किया।’’ उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया, उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि ‘‘युवती नर्स है। वह सेक्टर 62 में स्थित एक अस्पताल में इंटरव्यू देने के लिए आई थी तथा राजू के घर पर रुकी थी। राजू से युवती का परिचय पहले से है।’’ भाषा सं.

मानसी शाहिदमानसी