उप्र : नोएडा की एक फैक्ट्री में एसी खराब होने से लगी आग, कोई हताहत नही

Ads

उप्र : नोएडा की एक फैक्ट्री में एसी खराब होने से लगी आग, कोई हताहत नही

  •  
  • Publish Date - July 19, 2024 / 03:52 PM IST,
    Updated On - July 19, 2024 / 03:52 PM IST

नोएडा, 19 जुलाई (भाषा) नोएडा के सेक्टर 10 में खाद्य सामग्री की पैकेजिंग फैक्ट्री में शुक्रवार को सुबह एयर कंडीशनर खराब होने के बाद आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें कंपनी में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 10 के बी ब्लॉक में स्थित कंपनी की इमारत में, पहली मंजिल पर एयर कंडीशनर में आई खराबी के कारण आग लगी।

सीएफओ कुमार के मुताबिक, आग इमारत की निचली मंजिल पर भी फैल गई थी और कुछ पैकेजिंग सामग्री भी जल गई।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण पूरी इमारत में धुआं भर गया था, जिससे अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

किसी भी व्यक्ति के इमारत में फँसे होने या आग से घायल होने की कोई खबर नहीं है।

भाषा मनीषा

मनीषा