नोएडा: दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

नोएडा: दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

नोएडा: दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: January 20, 2022 11:36 pm IST

नोएडा (उप्र), 20 जनवरी (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में एक महिला की दहेज के लिए हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाली दीपिका की चार वर्ष पूर्व तरुण से शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को दीपिका के ससुराल पक्ष के लोगों ने गंभीर हालत में उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि महिला के गले पर चोट का निशान था। उन्होंने बताया कि दीपिका के परिजनों की शिकायत पर उसके पति तरुण, सास मीनू तथा ननद कोमल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आज आरोपी पति तरुण को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं शफीक


लेखक के बारे में