Noida Live-In Relationship News: सावधान…! खतरनाक हो सकता है लिव-इन रिलेशनशिप, इस घटना ने सोचने पर किया मजबूर
Noida Live-In Relationship News: सावधान...! खतरनाक हो सकता है लिव-इन रिलेशनशिप, इस घटना ने सोचने पर किया मजबूर
Noida Live-In Relationship News
नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सोसाइटी में लिव- इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक ने ‘पार्टनर’ से हुए झगड़े के बाद कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Read more: RBI Big Action: अब ये बैंक नहीं दे सकेगा लोन, खाते से पैसे भी नहीं निकाल सकेंगे ऐसे ग्राहक, RBI ने लगाया रोक
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गौर सिटी सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत का अपने ‘पार्टनर’ से सोमवार को झगड़ा हो गया जिसके बाद महिला फ्लैट से कहीं चली गई। कुमार के मुताबिक, टावर के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बताया कि महिला यह कहकर चली गई कि प्रशांत आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन सोमवार देर रात सोसाइटी के लोगों को पता चला कि प्रशांत ने आत्महत्या कर ली है जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
Read more: Arun Sao on Rahul Gandhi’s CG Visit: ‘शून्य पर आउट होगी कांग्रेस…’ राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर डिप्टी सीएम ने बोला हमला
कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है तथा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि अगर इस बाबत शिकायत मिलती है तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

Facebook


