नोएडा : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत

Ads

नोएडा : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 31, 2021 / 08:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 31 मई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि दिल्ली में जहांगीरपुरी निवासी विनोद कुमार साहू आज तड़के बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में महामाया फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात एम्बुलेंस चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। साहू को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर सूरजपुर में हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में करीब 40 साल की अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा