अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

  •  
  • Publish Date - February 14, 2021 / 09:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

ईटानगर, 14 फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि एक और मरीज संक्रमण मुक्त हो गया। उन्होंने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 16,832 है और अब यहां चार मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं अब तक 16,772 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 56 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि यहां स्वस्थ होने की दर 99.64 फीसदी है। उन्होंने बताया कि अब तक चार लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि यहां अब तक 22,118 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को टीके लगे हैं।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना