अरुणाचल प्रदेश में गत तीन दिन में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

Ads

अरुणाचल प्रदेश में गत तीन दिन में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

  •  
  • Publish Date - March 14, 2021 / 06:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

ईटानगर, 14 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में गत तीन दिन में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक कोविड-19 के कुल 16,840 मामले सामने आए हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि शनिवार को एक और मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुआ जिसे मिलाकर अबतक 16,781 मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 99.64 प्रतिशत है।

डॉ.जाम्पा ने बताया कि इस समय अरुणाचल प्रदेश में तीन उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें दो मरीज तिरप जिले में जबकि एक मरीज चांगलांग जिले का है।

राज्य में अबतक 56 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक 4,09,993 नमूनों की कोविड-19 जांच हुई है जिनमें से 204 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.डिमोंग पाडुंग ने बताया कि अबतक राज्य में 52,388 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें से 1,313 लोगों को शनिवार को टीके की खुराक दी गई।

भाषा धीरज शोभना

शोभना