मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए, जेल में रहने को लेकर चिंतित नहीं: सिसोदिया

Ads

Not worried about being in jail: Sisodia ! मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए, जेल में रहने को लेकर चिंतित नहीं: सिसोदिया

  •  
  • Publish Date - February 27, 2023 / 01:00 AM IST,
    Updated On - February 27, 2023 / 07:06 AM IST

नयी दिल्ली: Not worried about being in jail: Sisodia दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में रविवार को पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय रवाना होने से पहले दिल्लीवासियों को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें कुछ महीने जेल में रहना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें इसकी जरा भी चिंता नहीं है। सिसोदिया ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं और उन्हें विश्वास है कि अदालत में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया जाएगा।

Read More: इन 3 राशियों पर हमेशा रहती है मां लक्ष्मी की कृपा ! जल्द हो जाएंगे राजलक्ष्मी योग से मालामाल 

Not worried about being in jail: Sisodia सीबीआई मुख्यालय के लिए रवाना होने से पहले सिसोदिया ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया और मथुरा रोड स्थित अपने आवास से राजघाट तक रोड शो किया। उन्हें आबकारी नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सीबीआई ने बाद में शाम को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के पत्र को ट्विटर पर साझा किया।

Read More: Weekly Horoscope : इन राशि वालों की 27 फरवरी से होगी मौज, धन सुख के बन रहे योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 

सिसोदिया ने पत्र में किसी का नाम लिए बगैर लिखा, ‘‘ये लोग आज मुझे गिरफ्तार करने वाले हैं। उन्होंने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं। मुझे यकीन है कि ये सभी मामले अदालत में खारिज हो जाएंगे, लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है। हो सकता है मुझे कुछ समय के लिए जेल में रहना पड़े , लेकिन मैं इसे लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं।’’

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक