फिल्म जगत को एक और बड़ा झटका, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर के वी आनंद का निधन

फिल्म जगत को एक और बड़ा झटका, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर के वी आनंद का निधन

फिल्म जगत को एक और बड़ा झटका, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर के वी आनंद का निधन
Modified Date: December 4, 2022 / 12:22 am IST
Published Date: December 4, 2022 12:22 am IST

चेन्नई: जाने माने तमिल फिल्म निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर के वी आनंद का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार तड़के निधन हो गया। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। फिल्म उद्योग प्रचारक और फिल्म विश्लेषक रियाज के अहमद ने बताया, ‘‘दिल का दौरा पड़ने से एक अस्पताल में तड़के तीन बजे उनका निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे।’’

Read More: छत्तीसगढ़ में कल से 18+ लोगों होगा टीकाकरण, पहले अंत्योदय कार्यधारियों का होगा वैक्सीनेशन

आनंद ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1994 में मलयालम फिल्म ‘थेनमविन कोम्बाथ’ में सिनेमैटोग्राफर के रूप में की थी और कई दशक तक इस क्षेत्र में काम करने के बाद उन्होंने तमिल फिल्म ‘काना कानदेन’ (2005) से निर्देशकीय पारी की शुरुआत की। ‘थेनमिवन कोम्बाथ’ के लिए आनंद को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

Read More: महाराष्ट्र में 1 मई से नहीं हो सकेगा 18+ लोगों का वैक्सीनेशन? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मढ़ा आरोप

जाने माने अभिनेता एवं मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने कहा कि आनंद ने अपने जीवन की शुरुआत एक फोटो पत्रकार के रूप में की और अपने अथक प्रयासों एवं पहलों से उन्होंने खुद को एक प्रतिष्ठित सिनेमैटोग्राफर-फिल्म निर्देशक के रूप में स्थापित किया। हासन ने कहा, ‘‘उनका निधन फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।’’

Read More: लाखों कर्मचारियों को सौगात, मई माह से मिलेगी इतनी रकम

फिल्म उद्योग पर नजर रखने वाले विश्लेषक एम भारत कुमार ने कहा, ‘‘आनंद की रंगो की समझ विशिष्ट थी और उनका कैमरा पर्दे पर जादू पैदा करता था। शिवाजी में उन्होंने रजनीकांत को अलग ही रंग में दिखाया जो बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।’’ आनंद के निर्देशन वाली चर्चित फिल्मों में ‘को’, ‘आयन’, ‘मातरान’, ‘आनेगन’, ‘कावन’, और ‘कापान’ शामिल हैं।

Read More: ‘शूटर दादी’ नहीं रहीं.. कोरोना से संक्रमित थीं चंद्रो तोमर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"