नोएडा में कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार

नोएडा में कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार

नोएडा में कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: May 18, 2022 9:42 pm IST

नोएडा, 18 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह बदमाश पूर्व में लूटपाट एवं चोरी के कई मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान शाकिर के रूप में की गयी है और वह फरार चल रहा था ।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में