#SarkarOnIBC24: बिहार NDA में ALL ओके..’चिराग’ रोशन ‘पारस’ फीके! पारस को अब INDIA का Offer

#SarkarOnIBC24: बिहार NDA में ALL ओके..'चिराग' रोशन 'पारस' फीके! पारस को अब INDIA का Offer

#SarkarOnIBC24: बिहार NDA में ALL ओके..’चिराग’ रोशन ‘पारस’ फीके! पारस को अब INDIA का Offer
Modified Date: March 20, 2024 / 12:08 am IST
Published Date: March 20, 2024 12:08 am IST

नई दिल्ली: बिहार में टिकट बंटवारे के बाद NDA के कुनबे में उठापटक मची है। 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में एक भी टिकट नहीं मिलने के बाद पशुपति पारस ने मोदी मंत्रिमंडल से खुद को किनारा कर लिया। ऐन चुनाव से पहले उनके इस्तीफे को लेकर सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। चर्चा ये भी है कि पशुपति अब INDIA गठबंधन की तरफ से हाजीपुर से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। आरजेडी ने उन्हें तीन सीट भी ऑफर कर दिया है। हालांकि अभी ये सिर्फ कयास है।

Read More: Welcome Drink in Polling Booth: मतदाताओं के लिए इस बार विशेष तैयारी, मतदान केंद्र में वेलकम ड्रिंक के रूप में मिलेगा नींबू पानी

पशुपतिनाथ पारस ने नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की घोषणा तब की जब एक दिन पहले ही बिहार में NDA ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों की साझेदारी की घोषणा की। सिर्फ 2 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पशुपति पारस ने कहा कि मेरी पार्टी और खासकर मेरे साथ नाइंसाफी हुई।
पशुपति पारस के मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा का असर बिहार में NDA की राजनीति और चुनाव में कितना होगा ये तो, वक्त बताएगा। पहले आपको बिहार में सीट बंटवारे की तस्वीर दिखाते हैं। जिसके मुताबिक बीजेपी-17, नीतीश की जदयू- 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग की लोजपा- 5 और उपेन्द्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा।

Read More: Welcome Drink in Polling Booth: मतदाताओं के लिए इस बार विशेष तैयारी, मतदान केंद्र में वेलकम ड्रिंक के रूप में मिलेगा नींबू पानी

सीट बंटवारे में सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और पशुपति पारस को जिन्हें एक भी सीट नहीं मिली सीट बंटवारे के अगले ही दिन केंद्रीय मंत्रिमंडल से पारस के इस्तीफे को आरजेडी अपने लिए मौका की तरह देख रही है।

Read More: Possible candidates list of Congress : MP की बाकी 18 सीटों में इन प्रत्याशियों को टिकट देगी कांग्रेस! CEC को भेजे गए सिंगल नामों की सूची…देखें 

जाहिर है आरजेडी पहले भी पशुपति पारस को तीन सीट के लिए ऑफर कर चुकी है। जिसमें हाजीपुर की सीट भी शामिल है। जहां से वो चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद पशपुति का प्लान बी क्या होगा क्या वो अब NDA का साथ छोड़कर INDIA के साथ जाएंगे। या फिर चुनाव से पहले बीजेपी उनकी नाराजगी दूर कर लेगी।

Read More: Election Commission Action : चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, यहां के डिप्टी कमिश्नर को हटाया, इन दो पुलिस अधिकारियों का भी तबादला 

सीट बंटवारे में खाली हाथ रह गए पशुपति पारस की नाराजगी मीडिया में सुर्खियां बना, तो सर्वशक्तिमान बनकर उभरे नरेन्द्र मोदी के परिवार में शामिल होने के लिए उपेन्द्र कुशवाहा भी केवल एक सीट मिलने के बाद नाराज बताए जा रहे हैं। कुशवाहा अपनी पार्टी के लिए कम से कम दो सीटें चाहते थे।
बहरहाल बिहार की राजनीति में पहली बार बीजेपी ने बड़े भाई की भूमिका में आकर संकेत दे दिया है कि इस बार समीकरण बदल गए हैं।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।