एनएसजी की टीम ने बीड के परली वैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा का जायजा लिया

एनएसजी की टीम ने बीड के परली वैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा का जायजा लिया

एनएसजी की टीम ने बीड के परली वैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा का जायजा लिया
Modified Date: July 9, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: July 9, 2026 10:16 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, नौ जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक दल ने महाराष्ट्र के बीड जिले स्थित परली वैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। मंदिर के एक न्यासी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

परली वैद्यनाथ को भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।

मंदिर न्यास के सचिव राजेश देशमुख ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल को बताया कि छह जुलाई को एनएसजी के दल ने मंदिर का विस्तृत निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जिलाधिकारी के पत्र के माध्यम से हमें एनएसजी के मंदिर प्रांगण में पहुंचने की जानकारी मिली थी। दल ने मंदिर के प्रवेश और निकास मार्गों सहित सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया। टीम ने परिक्रमा मार्ग, गर्भगृह और अन्य स्थानों का भी जायजा लिया।’’

देशमुख ने बताया कि एनएसजी के दल ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा, ‘‘एनएसजी दल ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर परिसर में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया। पहले यहां हथियारों से लैस पुलिसकर्मी तैनात रहते थे, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया। दल ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की। यदि हमें इस संबंध में कोई लिखित निर्देश मिलता है तो आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।’’

भाषा

राखी माधव

माधव


लेखक के बारे में