Nurse Ranjitha G Died in Air Crash: तिरुवनंतपुरम: केरल राज्य में वेल्लारीकुंडु तालुक की जूनियर अधीक्षक (नायब तहसीलदार) ए पवित्रन को राजस्व मंत्री के राजन ने निलंबित करने का आदेश सुनाया है। जूनियर अधीक्षक ए पवित्रन ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारी गई नर्स रंजीता जी नायर को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। सस्पेंशन की जानकारी मंत्री के राजन ने फेसबुक पर दी है। मंत्री ने जूनियर अधीक्षक के कृत्य को घृणित बताया है।
Ahmedabad Plane Crash Live News and Updates in Hindi
मंत्री के राजन ने फेसबुक पर लिखा, “वेल्लारीकुंडु तालुक के जूनियर सुपरिंटेंडेंट ए. पवित्रन को विमान दुर्घटना में मारी गई रंजीता जी . नायर की आलोचना करने वाली फेसबुक पोस्ट करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह डिप्टी तहसीलदार की ओर से एक घृणित कृत्य है। यह पोस्ट हमारे ध्यान में आने के बाद, उन्हें तुरंत निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।”
Nurse Ranjitha G Died in Air Crash: बता दें कि, रंजीता गोपाकिमार यूनाइटेड किंगडम में नर्स के तौर पर काम करती थीं। उनके दो बच्चे और उनकी मां हैं, जो वर्तमान में तिरुवल्ला में रहते हैं। रंजीता जी गुरूवार को अहमदाबाद से लन्दन जाने के लिए एयर इण्डिया के विमान एआई-171 पर सवार थी लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद यह विमान एयरपोर्ट के पास के ही एक इमारत पर जा गिरा। इस हादसे में विमान में सवार एक शख्स को छोड़ सभी 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
रंजीता जी नायर यूनाइटेड किंगडम (UK) में नर्स के तौर पर कार्यरत थीं। वह केरल के तिरुवल्ला की निवासी थीं और उनके दो छोटे बच्चे हैं।
2. रंजीता जी की मृत्यु कैसे हुई?
रंजीता एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 से अहमदाबाद से लंदन जा रही थीं। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान एक इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वे भी शामिल थीं। इस हादसे में 241 में से केवल एक व्यक्ति ही बच पाया।
3. जूनियर अधीक्षक ए पवित्रन को क्यों निलंबित किया गया?
ए पवित्रन ने रंजीता जी नायर के निधन को लेकर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे ‘घृणित कृत्य’ मानते हुए केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।