ओडिशा: बीजद ने राज्यपाल से 13 सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का आग्रह किया

Ads

ओडिशा: बीजद ने राज्यपाल से 13 सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का आग्रह किया

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 09:30 AM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 09:30 AM IST

भुवनेश्वर, 11 फरवरी (भाषा) ओडिशा में विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) ने राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से राज्य द्वारा संचालित 13 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की तत्काल नियुक्ति करने का आग्रह किया।

बीजू युवा जनता दल और बीजू छात्र जनता दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां लोक भवन में कंभमपति से मंगलवार को मुलाकात की तथा इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने राज्यपाल से पूर्णकालिक कुलपतियों की नियुक्ति करने, चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और योग्यता को बहाल करने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के काफी समय से रिक्त पदों को भरने तथा उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता एवं शैक्षणिक अखंडता की रक्षा करने का आग्रह किया।

बीजद ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को सुनने के बाद राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि इन मामलों पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि 13 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है जो जल्द ही पूरी हो जाएगी।’’

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी