Odisha Bus Accident News: यहां बेहद खौफनाक सड़क हादसा, चट्टान से टकराकर पलट गई टूरिस्ट बस, ड्राइवर समेत इतनों की मौत
Odisha Bus Plunges into Gorge 5 Killed: ओडिशा के नयागढ़ में टूरिस्ट बस हादसे में 5 लोगों की मौत और 20 घायल, खाई में गिरने से मचा हड़कंप।
Odisha Bus Road Accident Video || Image- The Week FILE IMAGE
- नयागढ़ में टूरिस्ट बस का भीषण हादसा
- ड्राइवर सहित 5 लोगों की मौत
- चट्टान से टकराकर बस पलटी, कई घायल
भुवनेश्वर: पड़ोसी राज्य ओड़िशा से एक बड़ी और दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है। यहाँ एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जान गंवाने वालों में बस का ड्राइवर भी शामिल है, (Odisha Bus Road Accident Video) उसके अलावा 4 महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया है। इस सड़क हादसे में घायलों की संख्या करीब 20 है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
बस कैसे हुई हादसे का शिकार?
जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना नयागढ़ जिले में सामने आई है। दशपल्ला पुलिस थाना क्षेत्र के तहत टेकेराघाट के पास एक टूरिस्ट बस पहले चट्टान से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पर 40 की संख्या में टूरिस्ट सवार थे।
जानें किस जगह पर हुआ हादसा
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू और सुमति साहू के तौर पर हुई है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो सभी पीड़ित बरहमपुर के रहने वाले थे। यह निजी बस बरहमपुर से 40 से ज़्यादा यात्रियों को लेकर हरि शंकर की यात्रा पर जा रही थी, लेकिन इसी दौरान हनुमान घाटी के पास यह हादसा हो गया। (Odisha Bus Road Accident Video) घटना के फ़ौरन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों और मृतकों के शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि, मरने वालो की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी आधे दर्जन लोगों के मलबे में फंसे होने के बात कही जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान
उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद
ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया
रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

Facebook


